दरगाह परिसर में उमड़े अकीदतमंद
दरभंगा, जून 2 -- दरभंगा। हजरत मखदूम भीखा शाह सैलानी रहमतुल्लाह अलैह के 377वें सालाना उर्स मुबारक पर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत भटियारीसराय (मिश्रटोला), दिग्घी तालाब स्थित दरगाह शरीफ में बड़ी संख्या में अकीदतमंद अपनी फरियाद और मन्नतें लेकर पहुंच रहे हैं। हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे की मिसाल माने जाने वाले इस उर्स में मिथिला के विभिन्न जिलों के अलावा पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में लोग शिरकत करते हैं। मान्यता है कि यहां मांगी गई दुआएं जल्द कबूल होती हैं, इसलिए मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु यहां चादरपोशी करते हैं। यह भी पढ़ें- काली मंदिर के समीप स्थित दरगाह पर हुआ उर्स यह भी पढ़ें- सूफी अशरफ अली के मजार पर की चादरपोशी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.