बहराइच, जुलाई 1 -- बहराइच। दरगाह प्रबंध कमेटी के प्रबंधक ने पिछले वित्तीय वर्ष ठेके के करीब 40 लाख अदा न करने पर ठेकेदार के विरुद्ध दरगाह थाने में केस दर्ज कराया है। बताया जा रहा हैकि मेला नहीं लगने की वजह से ठेकेदार को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। आमदनी कम होने की वजह से ठेकेदार पीछे हट रहा है। दरगाह थाने में प्रभारी प्रबंधक हाजी अलीमुल हक ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि पिछले वित्तीय वर्ष 2025 - 26 में दरगाह शरीफ का सालाना ठेका करीब 3 करोड़ 46 लाख का हुआ था। इस बीच सरकारी प्रतिबंध के चलते दरगाह का मुख्य मेला नही हो सका। मेला न होने से ठेकेदार ने प्रबंध समिति से ठेके की रकम में छूट दिये जाने की मांग रखी। प्रबंध समिति ने ठेकेदार को 57 लाख 67 हजार की छूट प्रदान कर अवशेष रकम अदा करने को कहा। लंबे अंतराल के बाद भी करीब 39 लाख अदा न होने प...