दरगाह जमालिया के 159वें सालाना उर्स पर निकला चादर शरीफ का भव्य जुलूस
सहारनपुर, जून 14 -- सरसावा, संवाददाता। नकुड़ रोड स्थित दरगाह जमालिया के 159वें सालाना उर्स के अवसर पर शनिवार को अजमेर शरीफ से लाई गई चादर शरीफ का भव्य जुलूस निकाला गया। राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों से आए जायरीनों और श्रद्धालुओं ने बड़ी अकीदत के साथ दरगाह में चादर पेश कर मुल्क और परिवार की खुशहाली व अमन-चैन की दुआ की। दरगाह के गद्दीनशीन हाजी विकार उर रहमान जमाली के आवास से शुरू हुआ चादर शरीफ का जुलूस मोहल्ला कादियान, कानूनगोयान, चौधरियान, मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, कीर्ति स्तंभ और शिव चौक से होता हुआ आम के बाग स्थित दरगाह जमालिया पहुंचा। वहां श्रद्धालुओं ने दरगाह शरीफ पर चादर चढ़ाकर अपनी अकीदत का इजहार किया।इससे यह भी पढ़ें- हर दर्द की दवा है जमालशाह के शहर में... सूफियाना कव्वाली पर रातभर झूमते रहे अकीदतमंद पूर्व शुक्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.