दरगाह क्षेत्र में हटाया अवैध अतिक्रमण, नालों को कराया कब्जामुक्त
रुडकी, मई 1 -- कलियर, संवाददाता। दरगाह क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। तहसीलदार एवं दरगाह प्रबंधक विकास अवस्थी ने पुलिस बल और दरगाह कर्मियों के साथ मिलकर बाजारों और नालों से अतिक्रमण हटवाया। साथ ही चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को तहसीलदार विकास अवस्थी ने साबरी गेस्ट हाउस, वीआईपी रोड, पीपल चौक, जीरो जोन समेत विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान कई दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई। जबकि नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान भी काटे गए। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम देख मची भगदड़, फड़ विक्रेता की गई जान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.