रुडकी, अप्रैल 11 -- कलियर। मुख्य कार्यपालक अधिकारी गिरधारी सिंह रावत ने शनिवार को दरगाह कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दरगाह क्षेत्र में फैली गंदगी और अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने नियमित सफाई अभियान चलाने और क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने पर जोर दिया। इसके साथ ही सभी सुपरवाइजरों के साथ बैठक कर कार्यालय की कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। कहा कि सभी को बेहतर समन्वय के साथ काम करना होगा। कहा कि दरगाह क्षेत्र में आने वाले जायरीनों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...