रुडकी, जून 24 -- कलियर। पूर्व सभासद आसमा परवीन ने तहसीलदार एवं दरगाह प्रबंधक को शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाया कि एक पूर्व कर्मचारी ने लंबे समय से दरगाह की संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जा किया है। पहले भी कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने दरगाह की संपत्तियों को कब्जामुक्त कराने तथा प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...