अंबेडकर नगर, जून 29 -- इंदईपुर ,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अम्बेडकरनगर के बसखारी थाना क्षेत्र के अशरफपुर किछौछा स्थित दरगाह में सोमवार सुबह पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन गेस्ट हाउसों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने गेस्ट हाउसों के अभिलेख, संचालन संबंधी लाइसेंस, अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता मानकों तथा अन्य आवश्यक नियमों का गहन निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- दरगाह किछौछा में तीन गेस्ट हाउस हुआ सीलसुरक्षा की प्राथमिकता टांडा तहसीलदार गरिमा भार्गव, ईओ उमेश पासी व प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह की संयुक्त टीम ने सोमवार सुबह दरगाह में संचालित गेस्ट हाउसों की जांच पड़ताल शुरु की तो संचालकों में अफरा तफरी मच गयी। निरीक्षण के दौरान अल हुसैन गेस्ट हाउस, नजमा गेस्ट हाउस और कशयाने अशरफ गेस्ट हाउस में न...