रामपुर, जून 4 -- रामपुर। पति-पत्नी के रिश्ते अब तेजी से दरक रहे हैं, छोटी-छोटी बातों पर हुए विवाद घरों में नहीं सुलझ पा रहे हैं। इससे विवादों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रोजाना दंपती परिवार अपनी शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। पत्नी अतिरिक्त दहेज की मांग और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाती हैं तो पति आरोप लगाते हैं कि पत्नी घरेलू जिम्मेदारियों को नहीं निभातीं, उनकी बात नहीं मानतीं। इससे ही महिला थाने में भी मुकदमों की संख्या बढ़ रही है। ऐसा हाल एक जून से लेकर तीन जून के बीच महिला थाने का आंकड़ा बता रहा है। यहां 36 घंटे के अंदर दहेज उत्पीड़न के 11 केस दर्ज हुए है। जवान बताकर तय किया रिश्ता, रुपये नहीं मिलने पर तोड़ारामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शाहजोन कॉलोनी निवासी रूकसाना बेगम ने अपनी बेटी का रिश्ता गदरपुर निवासी अफजल के साथ तय किया था। अफजल ने ...