दरकते रिश्तों को बचाने के लिए बुजुर्ग संपत्ति कर रहे 'अपनों' के नाम
बागपत, अगस्त 30 -- बागपत। खून के रिश्ते दिनोंदिन दरक रहे हैं। अपनों के बीच दूरियां बढ़ रही हैं। जिस बागवां को सींचा, आज उसी से डर सताने लगा है। नतीजन बुढ़ापा ठीक से कटे इसके लिए दान पत्र का सहारा लिया जा रहा है। बुजुर्ग अपनी संपत्तियों की बड़ी संख्या में रजिस्ट्रियां 'अपनों' के नाम कर रहे हैं। जिससे परिवार में बिखराव न आए और 'अपनों' से रिश्तों और मजबूत हो जाए। दान पत्र योजना का लाभ बड़ी संख्या में लोग उठा रहे हैं। इससे पारिवारिक विवादों में भी कमी आएगी। निबंधन विभाग में करीब एक साल में 15 हजार से अधिक दान पत्र पंजीकृत हुए हैं। इससे 20 करोड़ से अधिक का राजस्व निबंधन विभाग को मिला है। दान पत्र के जरिए संपत्तियों के हस्तांतरण के लिए सरकार की ओर से स्टांप ड्यूटी में रियायत का प्रावधान किया गया है। इसमें संपत्ति चाहे कितनी ही बड़ी हो, स्टांप ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.