रुद्रपुर, जुलाई 15 -- किच्छा, संवाददाता। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि जनहित को देखते हुए दरऊ चौक पर फ्लाईओवर निर्माण की मांग की गई थी। इसके लिए साढ़े तीन किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर की डीपीआर तैयार कर ली गई है, जिसे जल्द ही केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। उन्हें विश्वास है कि परियोजना को शीघ्र स्वीकृति मिलेगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को स्थायी रूप से जाम की समस्या से राहत मिलेगी। बुधवार को सांसद अजय भट्ट का भाजयुमो के पूर्व कुमाऊं संयोजक विवेक दीप सिंह के प्रतिष्ठान पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विवेक दीप सिंह ने सांसद को ज्ञापन सौंपकर इज्जतनगर से संचालित गोरखपुर एक्सप्रेस का संचालन काठगोदाम से किए जाने की मांग उठाई। यह भी पढ़ें- खुरपिया में ऑल इंडिया आयुर्वेद संस्थान बनने से मिलेगा लाभ : भट्ट पत्रकारों से बातचीत में सांसद भट्ट ने दाव...