रुद्रपुर, फरवरी 1 -- किच्छा। दरऊ चौक पर रविवार दोपहर ढाई बजे फल लेने उतरे व्यापारी की कार चोरी हो गई। कार स्वामी ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। अनुपम मार्केट स्थित पूजा फुट वियर स्वामी परवेश अरोरा के पिता लक्ष्मण दास खुग्गर रविवार दोपहर ढाई बजे दरऊ चौक पर फल लेने के लिए रुके थे। उन्होंने अपनी क्रेटा कार सड़क किनारे खड़ी कर दी और कुछ दूरी पर लगे ठेले से फल लेने के लिए चले गये। लगभग पांच मिनट बाद जब वह वापस लौटे थे, लेकिन तब तक उनकी कार चोरी हो गई थी। व्यापारियों ने बताया कि घटना के कुछ देर बाद कार लालकुआं थाने के सामने से गुजरती हुई देखी गयी है। कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.