रुद्रपुर, मार्च 22 -- किच्छा, संवाददाता। दरऊ चौक पर कट की मांग को लेकर विधायक तिलकराज बेहड़ ने रविवार को धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने एनएचएआई के खिलाफ नारेबाजी की और परियोजना निदेशक का पुतला फूंका। बेहड़ ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने दरऊ चौक का कट बंद कर एनएच पर 200 मीटर की दूरी पर अस्थाई कट बना दिया है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चौक का कट नहीं खोला गया और चौराहा नहीं बनाया गया, तो अप्रैल के पहले हफ्ते में वह बड़ी संख्या में नागरिकों के साथ एनएचएआई कार्यालय पर धरना देंगे। धरना में बड़ी संख्या में कांग्रेसी और स्थानीय व्यापारी शामिल हुए। बेहड़ ने मुख्य चौराहे को बंद करना यातायात नियमों के विपरीत बताया और गोल चक्कर, स्पीड ब्रेकर, रेड लाइट, यातायात नियम के बोर्ड और पुलिस की नियुक्ति की मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.