नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- नई दिल्ली, व. सं.। नगर निगम ने दया बस्ती क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे पड़े पुराने कचरे को हटाने के लिए शुक्रवार देर रात विशेष अभियान चलाया। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान लगभग 300 मीट्रिक टन कचरा हटाया गया। यह अभियान करोल बाग जोन के उपायुक्त दिलखुश मीणा की देखरेख में चलाया गया। अभियान नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पहाड़गंज गेट नंबर-1 से शुरू होकर रामकृष्ण आश्रम मार्ग और शीला सिनेमा तक के मार्गों पर चलाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...