गाजीपुर, मार्च 24 -- देवकली( गाजीपुर)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिलाध्यक्ष ने अपनी जिला कार्यकारिणी की सूची घोषित कर दी। इस दौरान दयाशंकर पांडेय व सुधाकर कुशवाहा को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उनके पैतृक गांव बरगांव चट्टी जलालपुर में समर्थकों ने खुशी मनाई और दयाशंकर पांडेय का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सोमवार को चट्टी पर पहुंचने पर वीरेंद्र यादव, अशोक यादव व प्रधान दरोगा यादव के नेतृत्व में समर्थकों ने ढोल नगाड़ा बजाते हुए उनका भव्य माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत से गदगद श्री पांडेय ने कहा कि वो पार्टी की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरे उतरने का प्रयास करेंगे। जिस प्रकार से पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है, वो पार्टी हित में तन्मयता से कार्य करेंगे। इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री सनाउल्लाह सिद्दिकी शन्ने, रामनरेश याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.