मेरठ, जुलाई 30 -- देहरादून के रायवाला स्थित मां आनंदमयी मेमोरियल स्कूल में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन-1 क्रिकेट क्लस्टर प्रतियोगिता में दयावती मोदी अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में पदक जीते। प्रतियोगिता में नॉर्थ ज़ोन के 500 से अधिक विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर-19 बालिका वर्ग में अक्षिता सिसोदिया और एकांकी शर्मा ने स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही सीबीएसई राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए भी अपना स्थान पक्का किया। अंडर-19 बालक वर्ग में कक्षा 12 के छात्र रुद्राक्ष वर्मा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि विशेष शर्मा ने कांस्य पदक जीता। अंडर-17 बालक वर्ग में कक्षा 9 के छात्र आरव राठौर ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- फतेहपुर और हरदोई की टीमें कबड्डी में बनी वि...