पिथौरागढ़, अप्रैल 26 -- बेरीनाग। बेरीनाग में दयाल चन्द्र मिश्रा ने तहसीलदार का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद मिश्रा ने सभी पटलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने को कहा। साथ ही जनता के कार्यों को प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सभी कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...