लखनऊ, जून 10 -- कचरे की डंपिंग से त्रस्त कॉलोनी दुर्गंध और बीमारियों का बढ़ा खतरा लखनऊ, प्रमुख संवाददाता चिनहट क्षेत्र स्थित देवा रोड की दयाल फार्म्स कॉलोनी में पिछले कई महीनों से हो रही कचरा डंपिंग से स्थिति बिगड़ गई है। कॉलोनी व आसपास दुर्गंध से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। आने वाले दिनों में यहां का भूजल भी दूषित होना तय है। इसको लेकर स्थानीय निवासियों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो यह समस्या एक बड़े जनस्वास्थ्य और पर्यावरणीय संकट का रूप ले सकती है। नगर निगम के पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान का कहना है कि प्रकरण की उन्हें जानकारी है। अब कूड़ा नहीं गिराया जा रहा है। संबंधित से जवाब तलब किया गया है。

प्रस्तावित गोशाला परियोजना पर...