दयालु ने अग्निकांड के घायलों का जाना हाल
वाराणसी, मई 23 -- वाराणसी। दूध विनायक में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में सिलेंडर रिसाव की आग से चपेट में आए घायलों का कुशलक्षेम जानने शनिवार को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र दयालु कबीरचौरा स्थित शिव प्रसाद गुप्त अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना तथा चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली। अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार को घायलों के समुचित एवं त्वरित उपचार के निर्देश भी दिए। आयुष मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है तथा सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान संजय विश्वंभरी, संतोष सैनी, जय विश्वकर्मा, सौरभ राय भी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.