बिहारशरीफ, अप्रैल 23 -- दयाली बिगहा में अगलगी से 2 मवेशियों की मौत घाटकुसुम्भा में 5 दुकान जलकर राख, 10 लाख का नुकसान फोटो : 23 शेखपुरा 02 : केवटी थाना के दयाली बिगहा गांव में आग पर काबू पाते दमकलकर्मी। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। केवटी थाना क्षेत्र के दयाली बिगहा गांव में घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें ओसारा में बंधे दो मवेशियों की झुलसने से मौत हो गयी। जबकि, अन्य दो मवेशी बुरी तरह झुलस गए। दयाली बिगहा गांव निवासी सीताराम पंडित के घर में आग लगने की सूचना लिते ही दमकल दस्ता घटनास्थल पर पहुंच। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवार के अजय पंडित ने बताया कि घर में रखा अनाज, भूसा, जलावन के अलावा कीमती इमारती लकड़ियां भी जल गयीं। घायल दोनों मवेशियों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं दूसरी घटना में घाटकुसुम्भा में बि...