आगरा, मई 30 -- नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने शनिवार को दयालबाग 100 फुटा रोड स्थित ज्ञानी ढाबा के आसपास के क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान नालियों पर किए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया तथा सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए अवैध होर्डिंग, बोर्ड और काउंटर हटवाए गए। नगर निगम की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, क्षेत्र के दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन प्रवर्तन टीम ने सख्ती बरतते हुए अभियान जारी रखा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों, नालियों और फुटपाथों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान के दौरान नालियों के ऊपर बनाए गए अस्थायी और स्थायी ढांचों को हटाया गया। इससे जल निकासी व्यवस्था को...