भागलपुर, अप्रैल 9 -- भागलपुर। बीते महीने दयालपुर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत और आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने के मामले में जिला सड़क सुरक्षा समिति ने अपनी जांच रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी है। समिति में जिला परिवहन विभाग, यातायात पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जांच की। रिपोर्ट में हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार और खतरनाक ओवरटेकिंग को बताया गया है। समिति ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर गति नियंत्रण और नियमों के पालन में लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई। इसके मद्देनजर संबंधित स्थान पर सड़क सुरक्षा के व्यापक उपाय लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। समिति ने उस क्षेत्र में गति सीमा निर्धारित कर सख्ती से पालन कराने, चेतावनी बोर्ड और संकेतक लगाने, स्पीड ब्रेकर बनाने तथा सड़क किनारे रिफ्लेक्टर...