बस्ती, मई 4 -- नगर बाजार। थानाक्षेत्र के दयालपुर गांव में हुई चोरी की घटना में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी सच्चिदानन्द पाण्डेय ने तहरीर में बताया है कि बीते 12 अप्रैल को अपने परिवार के साथ नोएडा-दिल्ली गए थे। एक मई की शाम को घर की देखभाल करने वाला व्यक्ति घर पहुंचा तो देखा कि ताला खुला है। घर के पीछे की बाउंड्री का गेट टूटा हुआ है। सूचना पाकर परिवार वापस लौटा। उनके अनुसार चोरों ने घर में घुसकर सभी कमरों के ताले तोड़कर 10 ट्राली बैग, साड़ियां, चांदी के बर्तन, चांदी की सुपारी, दो सोने की चैन, सोने का तीन झुमका, सोने का नौ अंगुठी, एक छोटा मंगल सूत्र व अन्य जेवरात, एक एलईडी, अनाज आदि सामान के साथ 40 हजार नकद चुरा लिया। यह भी पढ़ें- परिवार गया था मुंबई, बंद घर में हो गई लाखों की चोरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर...