हाजीपुर, दिसम्बर 19 -- राजापाकर, संवाद सूत्र। बरांटी थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव स्थित स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में बिहार स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के द्वारा सीपीएम नेता व ट्रेड यूनियन के सेक्रेटरी राजेंद्र पटेल का भव्य स्वागत किया गया। मौके पर प्रखंड स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अनेक महिला पुरुष कर्मी उपस्थित हुए। सभी लोगों ने उन्हे बुके व शाल देकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता सुरेश प्रसाद सिंह ने की व संचालन कर्मचारी संघ के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र कुमार सिंह ने किया। उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में ट्रेड यूनियन के सेक्रेटरी राजेंद्र पटेल को अवगत कराया और उसके शीघ्र सरकार से बात कर पूरा करने की मांग रखी। मौके पर वीरेंद्र कुमार, भूषण कुमार, दीपक कुमार, आशा देवी , निर्मला देवी सहित अनेक स्वास्थ्य कर्...