छपरा, अप्रैल 30 -- लहलादपुर, एक संवाददाता। जनता बाजार थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पिंटू चौरसिया (32 वर्ष), पिता कन्हैया चौरसिया के रूप में हुई है। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है, हालांकि इसकी जानकारी परिजनों को बुधवार सुबह हुई।
मृतक की पहचान परिजनों के अनुसार युवक अपने कमरे में सोने गया था। बुधवार की सुबह काफी देर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को संदेह हुआ। कई बार आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दरवाजा खोला गया। अंदर का दृश्य देखकर परिजन स्तब्ध रह गए। युवक का शव रौशनदान के सहारे फंदे से लटका हुआ मिला। इसके बाद घर में कोहराम मच गया और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही जनता बाजार थाना की पुलिस मौके प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.