भागलपुर, मार्च 8 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड की झंडापुर पूरब पंचायत के वार्ड छह दयालपुर निवासी स्व. रामाकांत झा की पोती श्रेया झा ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 357वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। श्रेया की इस सफलता से पूरे इलाके में खुशी की लहर है। श्रेया के पिता अभय कुमार दीपक एक्सिस बैंक में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में नोएडा में पदस्थापित हैं। उनकी मां चेतना झा गृहिणी हैं, जिन्होंने परिवार की जिम्मेदारियों के साथ बेटियों की शिक्षा और संस्कार पर विशेष ध्यान दिया। श्रेया की छोटी बहन लावण्या भी विधि स्नातक (लॉ ग्रेजुएट) हैं। ग्रामीणों का कहना है कि श्रेया शुरू से ही मेधावी और मेहनती छात्रा रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे पंचायत और क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.