बांदा, फरवरी 12 -- बांदा। संवाददाता डीआईओएस कार्यालय में गुरुवार को उप्र एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल आफीसर्स एसोसिएशन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रधान सहायक दयाराम वर्मा संरक्षक व वरिष्ठ सहायक सुनील गुप्ता अध्यक्ष मनोनीत किए गए। आशुतोष वाजपेयी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सहसराम यादव महामंत्री, धर्मेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष, अमृता सिंह उपाध्यक्ष, प्रमोद पांडेय संगठन मंत्री तथा जितेंद्र श्रीवास्तव लेखा परिवेक्षक बनाए गए। चुनाव अधिकारी अशोक कुमार व पर्यवेक्षक अनूप कुमार सोनी की देखरेख में चुनाव हुए। इस मौके पर मुन्नीलाल गुप्ता, सौरभ श्रीवास्तव, हनीफ सिद्दीकी, प्रदीप वाजपेयी, रूपेश पाठक, राजेश द्विवेदी, सलमान खान, संदीप मिश्र, राजाराम द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.