रांची, मार्च 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। दयानन्द नर्सिंग कॉलेज में सात दिवसीय सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग कार्यक्रम का सोमवार को समापन हुआ। महिंद्रा प्राइड क्लासरूम और नांदी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस नि:शुल्क प्रशिक्षण में कॉलेज के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। मुख्य प्रशिक्षक मणिक कुमार ने विद्यार्थियों को संचार कौशल, साक्षात्कार की तैयारी और समय प्रबंधन के व्यावहारिक गुर सिखाए। कॉलेज के डायरेक्टर एनके सिंह ने कहा, आयोजन का उद्देश्य युवाओं के व्यक्तित्व विकास के साथ उन्हें रोजगार योग्य बनाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...