अररिया, फरवरी 17 -- अररिया, एक संवाददाता दयानंद सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट कप पर इमरान इलेवन फारबिसगंज ने कब्जा कर लिया। सोमवार को खेले गए फाइनल मैच में इमरान इलेवन फारबिसगंज ने केएमसीसी अररिया को चार विकेट से हराया। टास जीतकर केएमसीसी ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। निर्धारित 20 ओवरों में केएमसीसी अररिया की टीम नौ विकेट खोकर 235 रन बनाए। मुकाबले में उतरी इमरान इलेवन फारबिसगंज की टीम 17.2 ओवरों में छह विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लिया। केएमसीसी के सलामी बल्लेबाज मनोज कुमार और मन्नू मिलर थे। मन्नू मिलर ने 47 मनोज कुमार 58 रन बनाए। इमरान इलेवन फारबिसगंज की तरफ से इफ्तिखार लेफ्टी ने 37 बाल में 83 रन बनाए। रौनित सिंह ने 16 बाल में 64 रन बनाए। टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब रौनित सिंह घोषित किए गए। फाइनल मैच का मुकाबल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.