नोएडा, फरवरी 12 -- नोएडा। सेक्टर-56 स्थित सरला चोपडा डीएवी स्कूल में गुरुवार को महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती पर यज्ञ किया गया। इसमें शिक्षक और छात्रों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने आर्य समाज के दस नियम प्रस्तुत किए। भजनों और नृत्य-नाटिका के माध्यम से स्वामी के जीवन को दर्शाया। अंत में स्कूल की प्रधानाचार्य उपासना शर्मा ने छात्रों को उनके आदर्शों पर चलने और विचारों को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.