अररिया, फरवरी 13 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सैफगंज पंचायत स्थित श्री ट्यूशन सेंटर के प्रागंण में गुरुवार को महर्षि दयानंद सरस्वती की 202 वीं जयंती के शुभ अवसर पर आर्य समाज के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा एवं राष्ट्रकल्याणार्थ देवयज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया। शोभायात्रा सैफगंज के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवक-युवतियाँ एवं आर्य समाज के कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और महर्षि दयानंद के विचारों का प्रचार-प्रसार किया गया। लोगों ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया। वहीं प्राचार्य मनीष कुमार साह ने कहां स्वामी जी युग प्रवर्तक थे। सामाजिक छुआछुत से लेकर जातिवाद,विधवा विवाह,धार्मिक कर्मकांड का विरोध कर समाज को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.