जमशेदपुर, जुलाई 27 -- दयानंद पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के लिए 'रटने के बजाय समझ पर आधारित शिक्षण' विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि वक्ता प्रमोद दुबे और प्रधानाचार्य अर्चना रेहाल द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। सत्र में शिक्षकों को छात्रों में आलोचनात्मक सोच और समस्या-समाधान कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। इसका उद्देश्य छात्रों को परीक्षा के लिए रटने के बजाय वास्तविक जीवन में ज्ञान का उपयोग करने में सक्षम बनाना है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा प्रोजेक्ट में संकुल स्तरीय प्रश्न पत्र निर्माण कार्यशाला आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...