जमशेदपुर, अप्रैल 22 -- दयानंद पब्लिक स्कूल ने बुधवार को पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए एक कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यालय परिसर 'पृथ्वी बचाओ' के नारों और नन्हें कलाकारों की सृजनात्मकता से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ एक शपथ ग्रहण समारोह से हुआ, जहां पूरे विद्यालय ने एक सुर में धरती की रक्षा करने और सतत जीवन शैली अपनाने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों के भीतर पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता जगाने के उद्देश्य से आयोजित इस दिन का मुख्य आकर्षण पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता रही। विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने अपनी तूलिका के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और बढ़ते प्रदूषण की चिंताओं को कैनवास पर उतारा। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर छात्रों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प नन्हें विद्यार्थिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.