जमशेदपुर, अप्रैल 15 -- दयानंद पब्लिक स्कूल में सोमवार को ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य नए सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्रों को स्कूल के शैक्षणिक ढांचे और वरिष्ठ माध्यमिक अनुभाग की सुविधाओं से परिचित कराना था। स्कूल प्रिंसिपल अर्चना रेहाल ने विद्यालय में उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाओं और छात्र-केंद्रित सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष जोर देते हुए बताया कि शिक्षक छात्रों को गहन अध्ययन और व्यक्तिगत रुचियों के बीच संतुलन बनाने में मदद करेंगे। कार्यक्रम के दौरान जमशेदपुर आर्य समाज ट्रस्ट के चेयरमैन वीके मेहता ने मेधावी छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की। यह भी पढ़ें- JAC Class 11th Result 2026 Check Result: जैक झ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.