दयानंद पब्लिक स्कूल में एआई पर कार्यशाला का आयोजन
जमशेदपुर, जुलाई 17 -- दयानंद पब्लिक स्कूल ने शुक्रवार को अपने शिक्षकों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक तकनीक से लैस करना था ताकि वे कक्षा में शिक्षण और प्रशासनिक कार्यों को अधिक कुशल बना सकें। कार्यशाला के मुख्य अतिथि केरल पब्लिक स्कूल, जमशेदपुर के निदेशक शरत चंद्रन ने शिक्षा के क्षेत्र में एआई के बदलते स्वरूप और इसके महत्व पर प्रकाश डाला। रिसोर्स पर्सन श्रद्धा अग्रवाल ने शिक्षकों को व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से शिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने के तरीके सिखाए। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह पहल छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.