जमशेदपुर, जून 30 -- दयानंद पब्लिक स्कूल में 30 जून को 'एएसआईएससी उदुमला ग्रेगरी रेड्डी मेमोरियल इंटर-स्कूल स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता' आयोजित की गई। इस आयोजन में शहर के 25 प्रमुख आईसीएसई स्कूलों के नन्हे वक्ताओं ने हिस्सा लिया। प्राचार्या अर्चना रेहल और विशिष्ट निर्णायक मंडली ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने अपनी शानदार संवाद शैली से सबका दिल जीत लिया। प्रतियोगिता में लोयोला स्कूल (टेल्को) की आद्या दास विजेता बनीं। वहीं, डीबीएमएस के ऋषभ प्रथम रनर-अप और केरल पब्लिक स्कूल (कदमा) के कनिक प्रमाणिक द्वितीय रनर-अप रहे। प्राचार्या ने बच्चों के विकास में कहानी विधा के महत्व की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...