गुड़गांव, मार्च 12 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। गांव सिधरावली में सोमवार देर रात मिट्टी के ढहने से सात मजदूरों की मौत हो गई थी। झारखंड से परिजनों के पहुंचने के बाद गुरुवार को सभी छह मजदूरों का बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम डॉ. आशीष और डॉ. मानव के द्वारा किया गया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि मजदूरों की मौत दम घुटने से हुई है। इसके अलावा मजदूरों के शव पर पैर, सर, छाती और हाथ पर चोट के निशान मिले है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सात श्रमिकों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए 20-20 लाख रुपये के चेक प्रदान किए। साथ ही सभी मृतकों के परिजनों को यात्रा खर्च के लिए 20-20 हजार रुपये की वित्तीय सहायता भी दी। केंद्रीय राज्य मंत्री ने बुधवार को गुरुग्राम के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में मृतक श्रमिकों...