फिरोजाबाद, मई 27 -- थाना नसीरपुर के गांव बहोरी टांडा में किशोरी के आत्महत्या के मामले में उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होना पाया गया है। जबकि आत्महत्या के मामले में डॉक्टर हैंगिंग के कारण डेथ लिखकर देते हैं। ऐसे में किशोरी के विसरा को प्रिजर्व कर फोरेंसिक लैब में जांच के लिए आगरा भेजा जाएगा। पुलिस को विसरा की रिपोर्ट आने का इंतजार है। जिससे किशोरी की हत्या, आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में मदद मिलेगी। बताते चलें कि थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव बहोरी टांडा में सोमवार की रात वंदना पुत्री सर्वेश का अपनी बहन राखी से झगड़ा हो गया था। जिसके बाद वंदना से घर में आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही शव को आनन फानन में यमुना में बहा दिया था। वही पुलिस को गांव से सूचना मिली थी कि किशोरी को उसके चाचा, पिता ने हत्या...