सहारनपुर, अप्रैल 12 -- नागल/मिर्जापुर, संवाददाता। नागल क्षेत्र में बजरी से भरे ट्रक के पलटने से दबकर जान गंवाने वाले तीन मजदूरों की मौत दम घुटने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। शुक्रवार की देर रात तीनों शव मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर जाटोवाला पहुंचे तो पूरे गांव में मातम पसर गया। गमगीन माहौल में असगर, शौकीन और इस्तखार के जनाजे एक साथ उठे। मस्जिद के इमाम कारी अलीशान ने तीनों की नमाज-ए-जनाजा एक साथ अदा कराई। जनाजे में करीब एक हजार लोग शामिल हुए। बाद में तीनों को अलग-अलग कब्रिस्तानों में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। हादसे की खबर मिलते ही दिनभर गांव में सन्नाटा रहा और लोग जनाजे की एक झलक पाने के लिए मृतकों के घरों की ओर उमड़ पड़े। गौरतलब है कि गुरुवार रात नागल थाना क्षेत्र के सीडकी-झबरेड़ा मार्ग पर निर्माणाधीन का...