दम घुटने से विवाहिता की हुई थी मौत, अब हत्या का दर्ज होगा मुकदमा
बाराबंकी, अगस्त 6 -- देवा शरीफ। झाड़-फूंक के नाम पर विवाहिता को अमानवीय यातना दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत दम घुटने से हुई थी। जिससे यह कयास लगाया जा रहा है कि खंभे में बांधने के साथ उसके मंुह में कपड़ा ठूंसने से सांस लेने में दिक्कत के चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में पति व दो बाबाओं के खिलाफ दर्ज गैरइरादतन हत्या के मुकदमा में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अब हत्या की धारा में बढ़ाएगी। कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता की मौत दम घुटने से मौत हुई है। जनपद सीतापुर के ग्राम महमूदाबाद अटरिया निवासी प्रमोद यादव ने देवा कोतवाली में तीन लोगों के विरुद्ध झाड़ फूंक के दौरान हुई मौत की धाराओं के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। विव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.