प्रयागराज, मार्च 5 -- प्रयागराज। सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत की राजधानी दम्माम में स्थिति नियंत्रण में है, फिर भी यहां रहने वाले प्रयागराज समेत सभी भारतीय सहमे हुए हैं। इनमें प्रयागराज के कई लोग ईद पर वापस आने की तैयारी कर रहे थे। 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले के बाद लोगों की वतन वापसी पर ग्रहण लगा गया। प्रयागराज में करेली के रहने वाले आजाद और उनका परिवार ईद मनाने के लिए छह मार्च को दम्माम से आने वाला था। वहां की बड़ी कंपनी में कार्यरत आजाद ने अपना, पत्नी और बच्चे का टिकट ले लिया था। युद्ध बढ़ने लगा तो सभी कंपनियों ने खाड़ी देशों की विमान सेवा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दीं। आजाद ने फोन पर आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' को बताया कि दम्माम में शांति है। सभी लोग सुरक्षित हैं। जनजीवन सामान्य है, लेकिन विमान सेवा रोके ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.