उन्नाव, अप्रैल 18 -- हिलौली, संवाददाता। मौरावां थाना क्षेत्र के गोनामाऊ गांव की रहने वाली उर्मिला देवी पत्नी मूलचंद्र रावत ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि सोमवार सुबह सुअरों को बाड़े से खोलकर उन्हें चराने के लिए जा रहा था। तभी इसी गांव निवासी धनीराम रावत व उनके दो बेटे मोहित, रमन और रामनरेश पुत्र नन्हकउ रावत घर के सामने गाली गलौज करते हुए कुल्हाड़ी और तमंचा लेकर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि सुअरों को चराने के लिए नहीं जाने देंगे। विरोध करने पर सभी लोग पति को कुल्हाड़ी से मारने पीटने लगे। जब हम बचाने के लिए गए तो हमें भी बहुत मारा पीटा। यह भी पढ़ें- पति-पत्नी को पीटा, केस दर्ज शोर मचाने पर गांव वालों के आ जाने पर विपक्षी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मारपीट में दम्पति चोटिल हो गए। इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर के...