सीतापुर, जनवरी 31 -- सीतापुर, संवाददाता। पति संग नैमिषारण्य दर्शन के लिए जा रही रामपुर कलां क्षेत्र की महिला और उसके पति को रामकोट इलाके में कार आगे लगा कर कुछ लोगों ने रोक लिया और दोनों की जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने सोने की चेन व नकदी भी लूट ली। घटना के पीछे 35 लाख रुपये लेनदेन का मामला है। रामकोट पुलिस ने कोर्ट के आदेश से सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रामपुर कलां क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि वह चार जनवरी को पति संग कार से नैमिषारण्य दर्शन के लिए जा रही थी। रामकोट के मधवापुर रेलवे क्रासिंग के पास कार पर सवार लोगों ने उसके वाहन के आगे गाड़ी लगा दी। आरोप है कि उसके पति व उसकी जमकर पिटाई की और सोने की चेन व 15 हजार रुपए छीन लिया। आरोप है कि हमलावरों ने उससे 35 लाख रुपये लिए थे, वापस मांगने पर मारपीट की। घटना को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.