उन्नाव, मार्च 18 -- मोहान। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के मजहरखेड़ा गांव की रहनेवाली गुड्डी ने प्रार्थनापत्र देकर बताया कि 15 मार्च की देर शाम अपनी परचून की दुकान पर बैठी थी, तभी पड़ोस के ही रहने वाले रामभोला व दो अज्ञात व्यक्ति जबरन सिगरेट निकाल कर पीने लगे। विरोध करने पर मारपीट करते हुए गालीगलौज की। बचाने को दौड़े पति की भी पिटाई कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.