बरेली, मई 16 -- बरसेर। युवक ने दम्पति की अश्लील वीडियो बना ली। अब वह वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल कर रहा है। मामले की पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव दस्तमपुर के एक व्यक्ति ने बताया कि 26 अप्रैल को वह पत्नी के साथ घर में था। इसी दौरान सीमावर्ती गांव ओसी जिला रामपुर के एक युवक ने उसकी व पत्नी की अश्लील वीडियो बना ली। युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए रुपए की मांगने लगा। व्यक्ति ने बताया कि उसने दो लाख रुपए दे भी दिए हैं। इसके बाद युवक अब पांच लाख की मांग करते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। जब व्यक्ति ने पांच लाख रुपए देने में असमर्थता जताई तो युवक ने वीडियो वायरल कर दी। दम्पति का कहना है कि अगर युवक पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्महत्या को मजबूर होंगे। पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की ...