हल्द्वानी, अप्रैल 14 -- पूनम मौर्य हल्द्वानी। दमुवाढूंगा स्थित आंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर रक्तदान एवं जन सुविधा शिविर का आयोजन किया गया। स्व. बालकिशन देवकीनंदन जोशी चैरिटेबल ब्लड बैंक, मुखानी के सहयोग से आयोजित शिविर में 60 लोगों ने भाग लेकर रक्तदान किया। जन सुविधा शिविर का सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया। ब्लड बैंक के डॉ. प्रकाश मेहता एवं उनकी टीम सहित जन सुविधा शिविर की टीम मौजूद रही। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता एवं पार्षद प्रतिनिधि हृदयेश कुमार के नेतृत्व में किया गया। यह भी पढ़ें- बैंक ऑफ इंडिया में लगे शिविर में 87 यूनिट रक्तदान यह भी पढ़ें- मुनस्यारी में लोगों ने रैली निकाली यह भी पढ़ें- शिविर में दर्जनों लोगों ने रक्तदान किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.