हल्द्वानी, फरवरी 27 -- हल्द्वानी। दमुवाढूंगा स्थित गुरुदेव कॉलोनी में शुक्रवार को होली पर्व पर भव्य आयोजन किया गया। महिला उत्थान समिति की अध्यक्ष गोविंदी लोबियाल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक कुमाउनी होली गायन से समां बांध दिया। अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इस उल्लासपूर्ण आयोजन में शीला, रूपा, संगीता, दीपा, माधुरी, सुनीता, कमला, सरोज, बसन्ती, गंगा, चंद्रा, आशा, मंजू और शांति आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...