हल्द्वानी, मार्च 13 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। दमुवाढूंगा क्षेत्र में नशे के फल-फूल रहे कारोबार पर वार्ड पार्षद व महिलाओं ने अंकुश लगाने की मांग को लेकर एसपी सिटी मनोज कत्याल से मुलाकात की। इस दौरान पार्षद ने पुलिस की लापरवाही से भागे स्मैक तस्कर का मामला भी उठाया। एसपी सिटी ने एसओ काठगोदाम को बुलाकर क्षेत्र में नशेड़ियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वार्ड-36, दमुवाढूंगा की पार्षद तनुजा जोशी ने एसपी सिटी से कहा कि क्षेत्र में लगभग एक वर्ष से स्मैक, नशा एवं अवैध शराब का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। कई बार पुलिस प्रशासन को मौखिक व फोन के माध्यम से शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व में क्षेत्र की महिलाओं की ओर से दो बार शराब पकड़ी गई। पुलिस की निष्क्रियता से नशे का कारोबार बढ़ रहा है। 11 मार्च की रात एक स्मैक तस्कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.