हल्द्वानी, मार्च 29 -- हल्द्वानी, संवाददाता। वार्ड नंबर 37 दमुवाढूंगा क्षेत्र में पानी के संकट को लेकर शनिवार को जल संस्थान में हुए प्रदर्शन और तालाबंदी का बड़ा असर देखने को मिला है। जनता के भारी दबाव के बाद जल संस्थान ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पाइपलाइन में लगाए उस वाल्व को हटा दिया है, जिसके कारण पानी का प्रेशर कम हो गया था। सामाजिक कार्यकर्ता मन्नू गोस्वामी ने बताया कि विभाग की ओर से वाल्व हटाए जाने के बाद क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में पानी की आपूर्ति फिर से शुरू हो गई है। पिछले कई दिनों से बूंद-बूंद को तरस रही जनता को इस कार्रवाई से बड़ी राहत मिली है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उत्तरांचल कॉलोनी में अभी भी पानी की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू नहीं हो पाई है, जिससे वहां के निवासी अभी भी परेशान हैं। विभागीय अधिकारियों ने प्रदर्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.