शामली, जून 6 -- चौसाना। चौसाना-शामली चलने वाली मुख्यमंत्री बस सेवा की बसो से बदमाशों ने दो बैटरियों को चोरी कर लिया। जबकि दूसरी बस से भी बैटरो को चोरी करने का प्रयास किया गया। बस के चालक ने बताया कि दोनो बसे सतनाम पैलेस के पास खडी थी। पीडितो ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। वही दूसरी ओर एक किसान के खेत की टयूबवैल से हजारो के सामान की चोरी की गई तो वही पांथुपूरा मे टैक्टर से दो बेटरियों को चोरी कर लिया गया। पिछले कुछ दिनो से चौसाना चौकी क्षेत्र मे बैटरियों पर बदमाशों की बूरी नजर है। जिसके बाद एक महीने के भीतर एक दर्जन वाहनो को निशाना बनाते हुए बैटरियों को निशाना बनाया गया। जिससे अछूती अब मुख्यमंत्री बस सेवा के अन्तर्गत चलने वाली बस भी नही रही। शुक्रवार की रात्रि मे सतनाम सिंह के अरमान पैलेस पर दो बसे खडी। उसी दौरान बदमाशों न...