सीतामढ़ी, जुलाई 28 -- दमामी धाम ईसाननाथ शिव मंदिर में सावन महोत्सव की तैयारी शुरू सीतामढ़ी। प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दमामी धाम ईसाननाथ शिव मंदिर में सावन महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 30 जुलाई से शुरू होने वाले पवित्र सावन मास को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक बनाने का कार्य अंतिम चरण में है। मंदिर की रंगाई-पुताई, साफ-सफाई और परिसर की सजावट की जा रही है। जिससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह भी पढ़ें- चण्डी मन्दिर में बनेंगे सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंगचार सोमवारी पर विशेष पूजा-अर्चना : इस वर्ष सावन माह में चार सोमवारी पड़ रही है। प्रत्येक सोमवारी को बड़ी संख्या में शिवभक्त भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पूजा-अर्चना की विशेष व्यवस्...